बरेली

Bareilly News: बेहोश पड़ा मिला बुजुर्ग, हालत गंभीर

Connect News 24

उझानी। कछला-सहसवान रोड पर शनिवार दोपहर गांव चंदनपुर के पास बेहोश मिले बुजुर्ग को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। उसकी जेब में आधार कार्ड भी निकला जिससे उसकी पहचान रघुराज पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम चाऊपुर जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। उपचार के दौरान चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि बुजुर्ग को कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button