Moradabad News: ड्यूटी से अनुपस्थित नौ सफाई कर्मियों को नोटिस, वेतन रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:37 AM IST
रामपुर। गांवों में सफाई कार्य के लिए नियुक्त किए सफाईकर्मी सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। इसकी बानगी गांवों में व्याप्त गंदगी से देखने को मिल रही है। सफाई कार्य में लापरवाही पर शनिवार को नौ सफाई कर्मियों का वेतन रोक दिया गया। इनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
इनमें मिलक ब्लॉक से राम सिंह, सैदनगर ब्लॉक से लवी, बिलासपुर ब्लॉक से प्रमोद कुमार, स्वार ब्लॉक से शिमला, अशोक कुमार, अमर सिंह, सखावत एवं शाहबाद ब्लॉक से पप्पू सिंह और राजू सफाईकर्मी हैं। ये सभी चार अगस्त को अपने-अपने ग्राम पंचायत में ड्यूटी से गायब मिले थे। इनका वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि ड्यूटी से अनुपस्थित सफाई कर्मियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। उचित जवाब नहीं मिलने पर संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद