रामपुर

Rampur News: पिता मनजोत को बनाना चाहते थे डॉक्टर, शव देखकर आंसुओं में बहे अरमान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 06 Aug 2023 01:43 AM IST

रामपुर। मनजोत के यूं इस तरह गुजर जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा है। जबसे बेटे की लाश देखी है मां और दादी के पल को आंसू नहीं रुक रहे। बेटे को बार-बार याद कर मां बेसुध हो जाती। पिता की आंखों में भी बेटे को डॉक्टर बनते देखने के सपने थे, लेकिन जब बेटे की लाश देखी तो अरमान आंसू बनकर टूट गए। बेटे को कंधा देने के लिए जब आगे बढ़े तो फूट-फूट कर रोने लगे। इतने में मोहल्ले के लोगों ने खड़ा किया और फिर हिम्मत बंटोरते हुए अर्थी उठाकर चल दिए।

मिलक क्षेत्र के मोहल्ला असदुल्लपुर का रहने वाले मनजोत को कुछ सपने लेकर मां-बाप ने बाहर भेजा था। पिता हरजोत ने उसको बाहर भेजकर पढ़ाने में कोई कमी नहीं रखी। बेहतर कोचिंग में दाखिले के साथ अच्छे परिवेश में रहने के लिए भी सभी साधन दिए। उनका सपना था कि उनका बेटा बढ़ा होकर एक डॉक्टर बनेगा और समाज की भलाई करेगा, मगर अचानक बेटे की मौत का आघात परिवार को लगा, जिसके झटके से परिवार सदमे में आ गया है। शुक्रवार को रात 10 बजे के आसपास मनजोत कफन में लिपटा घर आया और शव को उतारा गया तो पूरा मोहल्ला पहले से ही वहां मौजूद था। विलाप करती मां ने अपने बेटे को गले लगा लिया। सुबह तक मां बेसुध हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने काफी सांत्वना दी, लेकिन परिवार बराबर विलाप में लगा रहा। सुबह 10 बजे के आसपास अंत्येष्टि के लिए जब शव को उठाया गया तो पिता फूट-फूट कर रोने लगे और कंधें पर बेटे की लाश उठाकर चल दिए। नम आंखों से उसको सभी ने अंतिम विदाई दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button