बरेली
Bareilly News: कुतुबखाना पुल का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा कराने के आदेश
बरेली। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय तिवारी ने मंगलवार को कुतुबखाना पुल के निर्माण का जायजा लिया। सेतु निगम और कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। तय समय सीमा 31 दिसंबर है। इसी अवधि में काम पूरा करने के आदेश मुख्य अभियंता ने दिए। मंटेना ग्रुप के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रात में भी काम कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि काम के वक्त सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। इसकी अनदेखी पर कार्यदायी संस्था को जवाब देना पड़ेगा। कार्रवाई भी होगी।



