Bareilly News: पादरी ने प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपये ठगे, अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पादरी ने 25 लाख रुपये की ठगी कर ली और अब पीड़ित पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पादरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित को रास्ते में रोककर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
कोतवाली क्षेत्र के राधेश्याम एंक्लेव निवासी अजय रस्तोगी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका सिविल लाइंस निवासी पादरी सुनील मसीह से एक दुकान और एक पेट्रोल पंप से संबंधी विवाद सुलझाने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा हुआ था। विवाद सुलझने के बाद सुनील मसीह रुपये देने में आनाकानी करने लगा।



