पीलीभीत

Pilibhit News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर गला काटने का आरोप

Connect News 24

– दो दिन पहले पूरनपुर में शौच को गई किशोरी से हुई वारदात

– अस्पताल में भर्ती है किशोरी, पूरनपुर पुलिस बोली- नहीं की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण का कहना है कि उसकी नाबलिग पुत्री से गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर धारदार हथियार से गला काट दिया। घटना तीन दिन पुरानी है। किशोरी अस्पताल में भर्ती है। पिता का आरोप है कि पूरनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

थाना पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 17 मई की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे उसकी पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में पहले से बैठे दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाद में वह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिवार को दी। परिवार वाले उसी दिन थाने गए और किशारी को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों का आरोप है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

किशारी की तरफ से किसी ने थाने या चौकी आकर शिकायत नहीं की। दो दिन पूर्व सीएचसी से मेमो आया था। तब वहां जाकर किशोरी से पूछताछ की गई। लेकिन तब किशोरी व उसके परिजन ने दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं बताई। पुलिस के पास पूछताछ का वीडियो भी है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

– आशुतोष रघुवंशी, इंस्पेक्टर पूरनपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button