Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसा देख सहम गए लोग

ट्रक के नीचे फंसी बाइक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मकरंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आंवला बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी युवक रामरहीस सोमवार सुबह दस बजे घर से बदायूं के दातागंज अपनी ससुराल जाने को निकला था। वहां उसे दसवां संस्कार में शामिल होना था। बरेली आंवला रोड पर मकरंदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक ट्रक की टक्कर लगने से उसके नीचे फंस गई।

घटनास्थल पर रोती-बिलखती महिलाएं



