Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:31 AM IST
शीशगढ़। दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई।
सोमवार की रात घर में अकेली सो रही अनुसूचित जाति की महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर मचाने पर युवक भाग गया था। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव आई तो आरोपी भाग गया। उसके परिजनों से आरोपी को हाजिर करने की बात कही तो वह पुलिस को भ्रमित करने लगे। इसके बाद पुलिस ने एक बुलडोजर मंगाकर आरोपी के घर खड़ा करा दिया और घर तोड़ने की चेतावनी दी। यह देख परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने आधे घंटे में आरोपी को हाजिर करने का समय मांगा।
तय समय पहले ही परिजनोें ने आरोपी इरफान को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। संवाद



