Bareilly News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, मां ने लिखाई रिपोर्ट
दुनका। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव में दिनदहाड़े एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वह गांव में राशन गल्ला लेने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी गांव का ही युवक दीवार कूदकर उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी को पकड़ लिया। मुख्यद्वार बंदकर आरोपी ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वह चिल्लाई तो आरोपी भाग गया। वह घर लौटी तो बेटी इस बारे में बताया। मां आरोपी के घर गई तो युवक के परिजनों ने उसके साथ गालीगलौज की। इसके बाद वह थाना शीशगढ़ पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी धर्मसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
शीशगढ़। पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म की कोशिश व एससी-एसटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करते हैं, वह बच्चों के साथ रहती है। उनका पड़ोसी युवक रात में घर में घुस आया और उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। उसके घर शिकायत की तो वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद



