Bareilly News: पुलिस लाइन की फॉलोअर का बेटा कर रहा था वाहन चालकों से अवैध वसूली, रिपोर्ट दर्ज

आरोपी युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर का बेटा चौपुला चौराहे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। किसी शख्स ने वाहन चालक से रुपये लेते उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपी युवक एक वाहन चालक से 20 रुपये का नोट लेता दिख रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ट्रैफिक ने सदर कोतवाल को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल ने टैक्सी स्टैंड पर जाकर मामले की जानकारी की तो आरोप सही पाए गए। वीडियो में वह एक वाहन चालक से 20 रुपये का नोट लेता दिख रहा है।
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र निवासी टैक्सी ड्राइवर की ओर से कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक का नाम मकदूम है। उसकी मां पुलिस लाइन में फॉलोअर है।



