बदायूं

Budaun News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर में लगी आग, कस्बे की आपूर्ति ठप

Connect News 24

फैजगंज बेहटा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में वार्ड को बिजली सप्लाई देने वाले व नगर पंचायत के नलकूप को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर एक ही डबल पोल पर रखे हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे ओवरलोड के कारण दोनों में आग लग गई, जिसके कारण पूरे कस्बे की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आग देखकर कस्बे के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बे के लोग परेशान हैं।

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित विद्युत उपकेंद्र से लगातार हो रहे बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे दिन बिजली नहीं आती है। रात को आती भी है तो दो-चार घंटों के लिए।

इन दिनों गर्मी पूरे चरम पर है। कटौती के कारण बिजली से चलने वाले सभी उपकरण ठप पड़े हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि अकोली से हरगनपुर तक 20 वर्ष पहले की लाइन और खंभे हैं जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। बिजली विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन पावर कारपोरेशन इस समस्या पर गौर नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव में बिजली की आपूर्ति सही कराई जाए। जिससे उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सकें। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button