Bareilly News: यूट्यूबर तस्लीम के घर पुलिस ने मारा छापा, 24 लाख रुपये बरामद; आयकर टीम जांच में जुटी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में मिलक पिछौड़ा गांव में एक यूट्यूबर के घर छापेमारी कर पुलिस ने 24 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसकी सूचना पुलिस ने आयकर विभाग को दी है। देर रात आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव मिलक पिछौडा का तस्लीम पुत्र मौजम खां गलत तरीके से धन अर्जित करता है। उसने अनैतिक तरीके से रुपय कमा कर शानदार मकान बना रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्लीम के घर पर छापा मारा तो यहां से 24 लाख रुपये की नकदी मिली।
चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपना यूट्यूब चैनल चलाता है। वर्ष 2017 में बीटेक करने के बाद उसने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। उसके चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर हैं। वह अपने चैनल पर लोगों को शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारियां देता है।
ये भी पढ़ें- इश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ



