Bareilly News: जल्द भरे जाएंगे दातागंज मार्ग के गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:03 AM IST
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज की ओर जाने वाले 10 किमी तक मार्ग का चौड़ीकरण हो गया है, लेकिन लेकिन बिलपुर क्राॅसिंग से पहले करीब 500 मीटर हिस्से को ओवरब्रिज बनाने के चक्कर में छोड़ दिया गया है। सेतु निगम बरेली के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सड़क के गड्ढों का निरीक्षण किया। जल्द ही गड्ढों को भरने का आश्वासन दिया।
नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी लाइखेड़ा मोड़ तक दस किलोमीटर के हिस्से का चौड़ीकरण के बाद इस 500 मीटर हिस्से में गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि गड्ढों को भरने का कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
जल्द ही ओवरब्रिज का टेंडर होने के बाद ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व 21 अक्टूबर को चेयरमैन संजय पाठक ने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल से मिलकर समस्या समाधान की मांग की थी। इस पर सांसद ने सेतुनिगम के एक्सईन को गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे।



