बरेली

Bareilly News: बिजलीघर में तकनीकी खामी आने के बाद कई गांव की बिजली गुल

Connect News 24

आंवला। भमोरा रोड पर बने 132 केवी बिजलीघर में तकनीकी खामी के चलते मंगलवार को कस्बा सहित आसपास के कई गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट के चलते बड़ी आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ा।

कस्बे के लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे बिजली चली गई। काफी देर तक जब फिर से बिजली नहीं आई तो सबस्टेशन पर संपर्क किया गया। वहां बैठे कर्मचारी ने फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित होने की बात कही। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। दिनभर बिजली न आने की वजह से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पेयजल की किल्लत समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ बबलू कुमार ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट ढूंढने के लिए तुरंत ही टीम लगाई गई। देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।

अलीगंज क्षेत्र के कई गांव में पिछले तीन दिनों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने की वजह से जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। बिजली से चलने वाले उपकरण भी बंद पड़े हैं।

फॉल्ट के बाद गुल हुई बिजली

सिरौली। पिछले एक सप्ताह से कस्बे की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। ओवरलोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम तक नहीं बदला जा सका। उधर, मंगलवार को 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खान, राजकुमार सर्राफ, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, हरिओम पांडे, रामबहादुर कोरी ने बताया कि सबस्टेशन पर कॉल करने पर वहां बैठे अधिकारी कॉल रिसीव नहीं करते। अगर कॉल रिसीव हो जाए तो सही जानकारी नहीं दी जाती। कस्बे में बिजली आपूर्ति का नेटवर्क जर्जर है। आए दिन फॉल्ट होने के बाद शटडाउन के चलते बड़ी आबादी को कटौती झेलनी पड़ती है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button