रामपुर

Rampur News: एसडीएम से नोकझोंक होने के बाद धरने पर बैठे किसान

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)। गन्ने के भुगतान संबंधित समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु के कार्यकर्ताओं की ज्ञापन देर से लेने को लेकर नोकझोंक हो गई। इस पर नाराज किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम ने किसानों को समझाकर ज्ञापन लिया और संबंधित को भिजवाने का आश्वासन दिया।

भाकियू जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के किसान समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्य में व्यस्त एसडीएम ने किसानों को कहा कि कुछ देर बैठ जाओ, वह अभी ज्ञापन लेंगे। इस पर किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान विरोधी कुछ अधिकारियों के कारण ही सरकार बदनाम होती है। ऐसे अधिकारी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की जाएगी।

किसानों के धरने की सूचना जिले के अधिकारियों को पता चली तो उन्होंने संज्ञान लिया। इसके बाद में एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर आपसी गलतफहमी खत्म कर किसानों को शांत किया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के गन्ने का भुगतान दिलाने, नलकूप की बिजली फ्री करने, खाद, कीटनाशक, दवाई, डीजल आदि पर महंगाई नियंत्रित करने, रुद्र बिलास चीनी मिल की जर्जर मशीनों को बदलवाने, किसानों का कर्जा माफ करने आदि मांगे मुख्य थीं।

धरने पर युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिकदार, जिला महासचिव रईस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह ढिल्लो, जसवीर सिंह, सलमान मिर्जा, सफदर अली, मशरुर अहमद, फैसल खान, राजू, हसीब वारसी, नजाकत अली, अख्तर अली, हाजी सदीक, महावीर, असलम अली मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button