बरेली

Bareilly News: बेहटा बुजुर्ग से निसोई तक की सड़क हुई खस्ताहाल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 12 Jul 2023 01:24 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसीबिशारतगंज। बेहटा बुजुर्ग से निसोई गांव के लिए जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो गई है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क पर बनी पुलिया भी जर्जर है। इस सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं बावजूद जिम्मेदार इसकी मरम्मत की सुध नहीं ले रहे।

निसोई होकर यह सड़क आंवला अलीगंज मार्ग को जोड़ती है। राधे नगर सहित कई गांव के ग्रामीण इस सड़क से आवागमन करते हैं। करीब 22 वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा विधायक सुमन लता सिंह ने इस सड़क का निर्माण कराया था। सड़क बनने के बाद इसकी मरम्मत कई वर्षों तक नहीं हुई थी। करीब सात साल पहले बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह ने सड़क की मरम्मत कराई थी।

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गहरे गड्ढे बन जाने के कारण दोपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल है। निसोई गांव के प्रधान ओंकार सिंह कश्यप ने बताया सड़क की मरम्मत के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क किया गया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी सड़क मरम्मत के लिए पत्र लिखा लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया।

बारिश में यह सड़क की हालत और खराब हो गई है। गहरे गड्ढों में भरे पानी की वजह से गहराई का अंदाजा ही नहीं होता। सड़क पर बजरी बिखरी हुई है। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button