बरेली

Bareilly News: प्रवीन बने मिस्टर रुहेलखंड, मोबीन ओवरऑल चैंपियन

Connect News 24

बरेली। उत्तर प्रदेश इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (आईबीएफए) के तत्वावधान में रविवार को बहेड़ी में मिस्टर रुहेलखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रवीन सिंह को मिस्टर रुहेलखंड के खिताब से नवाजा गया। मोहम्मद काशिफ मिस्टर बहेड़ी बने। मिस्टर रुहेलखंड नेचुरल कैटेगरी में सलमान ने बाजी मारी।

मेन फिजिक ओवरऑल चैंपियन का खिताब मोबीन सैफी के नाम रहा। तौहिद खान मसल मैन तो नाजिम खान बेस्ट पोजर रहे। इंप्लीमेंट ऑफ बॉडी का खिताब भी मोबीन सैफी ने झटका। बहेड़ी तहसील अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ भी 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विजेता रहे।

आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद आदि शहरों से 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के चेयरमैन तनवीर अहमद ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद राशि से पुरस्कृत किया।

निर्णायक मंडल में आगरा से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान, अहमद खान, बिजनौर से आए एडवोकेट इमरान अंसारी, लखनऊ के विशाल गुप्ता और बरेली से सुमित बालाजी, शेखर लाल गुप्ता फौजी व चरन सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अगस्त 2022 में डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में मुझे तीसरा स्थान मिला था। इससे पहले हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी मैं नैचुरल कैटेगरी में विजयी रहा। अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। – सलमान

मैंने शौक के तौर पर बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत की थी। पहली बार मुझे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर रुहेलखंड चैंपियन रनरअप का खिताब भी मिला है और मिस्टर मसल मैन भी चुना गया है। – तौहिद खान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button