बरेली

Bareilly News: 17 साल बाद खुली हवा में सांस लेंगे प्रेम सिंह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 14 Aug 2023 02:08 AM IST

रामपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले 17 साल से जेल में बंद बरेली के प्रेम सिंह को अच्छे चाल-चलन के आधार पर रिहा कर दिया गया। वह हत्या के मामले में जेल में बंद थे। रिहाई के बाद उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

बरेली के कैंट निवासी प्रेम सिंह को हत्या के मामले में 2009 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह 2006 से ही जेल में बंद थे। सजायाफ्ता प्रेम सिंह को रामपुर जेल भेज दिया गया था। तब से वह अपनी सजा भुगत रहे थे। जेल प्रशासन ने विश्व योग दिवस से पहले उसे रिहा करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन तब उसकी रिहाई संभव नहीं हो पाई थी। अब प्रेम सिंह की रिहाई का आदेश आ गया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने प्रेम सिंह को रिहा कर दिया।

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से अच्छे चाल-चलन के आधार पर रिहाई देने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब उसे रिहा कर दिया गया है। प्रेम सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button