बरेली

Bareilly News: बरेली कॉलेज में सम सेमेस्टर प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश के तहत संबद्ध कॉलेज प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गए हैं। बरेली कॉलेज में स्नातक सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है।

प्रयोगात्मक परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रो. एनबी सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक प्रस्तावित हैं। परीक्षार्थियों को संबंधित विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। 16 अगस्त को जूलोजी द्वितीय सेमेस्टर, 17 को जूलोजी द्वितीय सेमेस्टर समेत बॉटनी के चतुर्थ सेमेस्टर, 19 को बॉटनी के चतुर्थ सेमेस्टर, 21 को बॉटनी के चतुर्थ सेमेस्टर समेत ड्राइंग एंड पेंटिंग द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, 22, 23 को रक्षा अध्ययन के द्वितीय सेमेस्टर, 25 को होम साइंस के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।

29 अगस्त को एजुकेशन चतुर्थ, फिलाॅसफी के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, 31 को बॉटनी द्वितीय सेमेस्टर, एक सितंबर को बॉटनी द्वितीय सेमेस्टर, एजुकेशन चतुर्थ सेमेस्टर, सोशियोलॉजी के द्वितीय सेमेस्टर, सांख्यिकी द्वितीय सेमेस्टर, भूगोल के चतुर्थ सेमेस्टर, दो सितंबर को बॉटनी द्वितीय सेमेस्टर, एजुकेशन के द्वितीय सेमेस्टर, बायोटेक के चतुर्थ सेमेस्टर, सोशियोलॉजी के चतुर्थ सेमेस्टर, सांख्यिकी के चतुर्थ सेमेस्टर, भूगोल के द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

तीन से 11 सितंबर तक फिजिक्स

केमिस्ट्री, जूलोजी के प्रैक्टिकल

तीन सितंबर को फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर, चार को फिजिक्स और एजुकेशन के द्वितीय, सायकोलॉजी के चतुर्थ सेमेस्टर, बायोटेक के द्वितीय सेमेस्टर, संगीत के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, पांच को फिजिक्स के द्वितीय सेमेस्टर समेत केमिस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर, संगीत के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, छह को केमिस्ट्री के चतुर्थ और सायकोलॉजी के द्वितीय सेमेस्टर, आठ, नौ और 11 सितंबर को क्रमवार जूलोजी के चतुर्थ, केमिस्ट्री के द्वितीय, फिजिक्स के चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button