बरेली

Bareilly News: कागजों में संचालित क्रय केंद्र, धरातल पर नदारद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसीगुलड़िया। समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होने के बाद भी धरातल पर इंतजाम पूरे नहीं हो पाए हैं। आलम यह है कि कई जगह कागजों में क्रय केंद्र स्वीकृत कर दिए गए हैं, मगर धरातल पर यह नजर ही नहीं आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के किसानों को पता ही नहीं चल पा रहा कि वह अपना धान लेकर जाए कहां।

मझगवां ब्लॉक क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पैतृक गांव गुलड़िया के पंचायतघर में क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां अब तक बैनर तक नहीं लगा है। बारदाना भी नहीं पहुंचा। प्रभारी भी यहां नहीं आ रहे। इसके चलते गांव के किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच ही नहीं पा रहे। इस संबंध में जब केंद्र प्रभारी धर्मवीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी बारदाना और डस्टर नहीं मिला है। एक-दो दिन बाद खरीद शुरू हो पाएगी।

सहकारी समिति बड़ागांव में बने केंद्र के प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि कांटा तो आ गया है, मगर बारदाना नहीं पहुंचा है। इस वजह से खरीद नहीं हो पा रही। अलीगंज और बिशारतगंज में बने क्रय केंद्रों का भी यही हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button