Bareilly News: राजेश अग्रवाल फिर बने भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने पूर्व विधायक राजेश अग्रवाल पर फिर एक बार भरोसा जताया है। उन्हें लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तीन साल पहले पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी। बरेली कैंट से विधायक रहे राजेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री भी रहे थे।
लगातार छह बार विधायक रहे राजेश अग्रवाल योगी सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पृष्ठभूमि संघ की है। शहर के एक बड़े वर्ग पर उनका खासा प्रभाव माना जाता है। पिछले दिनों उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा था कि अब युवाओं को राजनीति में आना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए। यह भी कहा था कि 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में मणिपुर जैसी घटना बताकर वीडियो वायरल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में सामने आई ये बात
अमर उजाला से बातचीत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया जाना उनके लिए गर्व और भरोसे की बात है। पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरे उतरेंगे। शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।



