बदायूं

Budaun News: भक्तों ने किया बाबा का भव्य शृंगार

Connect News 24

Devotees did grand decoration of Baba

बिल्सी के भक्तों द्वारा किया गया बाबा का श्रृंगार

बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर सावन माह के शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के भक्तों ने श्री हनुमान बाबा को बड़े श्रद्धाभाव से चोला चढ़ाया गया एवं भव्य शृंगार किया। साथ ही यहां सभी ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भजन कीर्तन भी किया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, मंयक माहेश्वरी, रितिक कुमार, उदयराज कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button