बरेली

Bareilly News: बैंक लोन नहीं चुकाने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 02 Aug 2023 01:29 AM IST

बरेली। भारतीय स्टेट बैंक से लोन लेकर चार लोगों ने रकम नहीं चुकाई। बैंक के शाखा प्रबंधक ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बदायूं न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी शिक्षिका किरणबाला ने शहर के बीआई बाजार स्थित एसबीआई की शाखा से 8.80 लाख रुपये का व्यक्तिगत लोन लिया था। इसके बाद किरण ने धोखाधड़ी कर अपना वेतन खाता बिना बैंक की अनुमति के ट्रांसफर करा लिया। बैंक का लोन भी नहीं चुकाया। लोन की रकम मांगने पर बैंक कर्मचारियों को धमकी दी गई। बैंक मैनेजर ने किरण पर शर्तों का उल्लंघन करने और धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी तरह बिशारतगंज के अखा निवासी अजय सिंह ने 7,28,800 रुपये का लोन लिया था। लोन नहीं चुकाने पर अजय के खिलाफ भी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रामपुर मिलक के अगनापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चपरासी हैं। उसने बैंक से आठ लाख रुपये का लोन लिया, लेकिन बकाया नहीं चुकाया। कैंट थाने में उस पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। बरेली नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारी बालाजी नगर निवासी महेश मौर्य ने बैंक से 7.80 लाख का लोन लिया था। किस्तें जमा नहीं करने पर महेश के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चारों मुकदमे न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button