बरेली

Bareilly News: मंदिर में पशुओं के अवशेष फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 07 Jul 2023 02:02 AM IST

हाफिजगंज। शिवमंदिर परिसर में पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सनेकपुर के शिवमंदिर परिसर में बुधवार को पशुओं अवशेष मिलने के बाद ग्रामीण उत्तेजित हो गए थे। सूचना पर सीओ नवाबगंज के नेतृत्व में पुलिस पहुंची थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। देर शाम गांव के प्रद्युम्न सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव के परमाल सिह, रवि सिंह, प्रेमपाल सिंह, जगपाल सिंह, रमेश सिंह, नरेशपाल आदि ने घटना पर अक्रोश जताया है। मंदिर में एक साल में दूसरी घटना होने के बाद जांच कर रहे इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार शर्मा ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए ग्राम प्रधान से कहा था, लेकिन अभी कैमरे नहीं लगे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button