बरेली

Bareilly News: इंस्पेक्टर क्राइम समेत तीन पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट

Connect News 24

बरेली। मारपीट में घायल महिला के कपड़े उतरवाने व फोटो खींचने के आरोप में इज्जतनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इज्जतनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने पीलीभीत से आई पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस मामले में पीलीभीत में तैनात कांस्टेबल इमरान आरोपी था। रिपोर्ट होने के बाद इमरान ने बाइक से दो लड़के उनके पीछे लगवा दिए। 29 अप्रैल को खजुरिया घाट पर लड़कों ने उन्हें घेरकर पीट दिया।वह रिपोर्ट लिखाने इज्जतनगर थाने गईं तो इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र प्रताप सिंह व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके कपड़े उतरवाकर फोटो लिए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दूसरे थाने से विवेचना कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button