बरेली

शरारती अधिकारी बिगाड़ रहे माहौल : मौलाना अदनान रजा

Connect News 24

बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने पीलीभीत बाईपास स्थित मजार प्रकरण पर बयान जारी किया है। कहा कि बरेली में तैनात कुछ शरारती अधिकारी शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले का माहौल बिगाड़ रहे हैं। ये लोग आए दिन कभी अतिक्रमण तो कभी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मुसलमानों का उत्पीड़न करने पहुंच जाते हैं। इनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता है। इस पर लगाम नहीं लगी तो हम सड़क पर उतरकर जवाब देंगे। आगे कहा कि शहर में अधिकारियों के कार्यालय और आवास के सामने अतिक्रमण है, वह उन्हें नजर नहीं आता है। हालांकि, मजार के सामने प्रदर्शनकारियों ने राहगीराें के साथ जो मारपीट की और जाम लगाया उस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button