बरेली

Bareilly News: 820 करोड़ की रीवैम्प योजना होगी संशोधित, सर्वेक्षण शुरू

Connect News 24

बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 20 विद्युत वितरण खंडों में 820 करोड़ रुपये की रीवैम्प योजना लागू है, लेकिन इसमें अब संशोधन होंगे। इसके लिए दोबारा सर्वे शुरू हो चुका है। अब उन कामों को शामिल किया जाएगा जो छूट गए थे।

मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ ऐसे काम थे जो दूसरी योजनाओं में चयनित हो गए हैं। उन्हें रीवैम्प से हटाकर अब नए काम शामिल किए जाएंगे। रीवैम्प योजना में पहले वर्ष में लाइन लॉस कम करने के लिए काम कराए जाने हैं। वे फीडर चयनित किए गए हैं, जिनमें लाइन लाॅस अधिक हो रहा है। निदेशक तकनीकी अनुज कुमार श्रीवास्तव ने भी हाल में ही इसकी समीक्षा की थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button