बदायूं

Budaun News: दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला

Connect News 24

Friends killed the young man by beating him with sticks

30बीडीएन21- मृतक मनोज का फाइल फोटो।

बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहे युवक की दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रात में ही मौका मुआयना किया। पुलिस ने दो नामजद समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शनिवार रात गांव करनपुर निवासी 26 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र गिरवर सिंह अपने खेत पर मक्का की रखवाली करने गए थे। खेत पर उनका दोस्त गांव का ही वीरसिंह पुत्र आराम सिंह पहुंच गया। किसी बात पर मनोज और वीरसिंह में विवाद हो गया। इसके बाद वीरसिंह गांव आया और अपने दो साथियों के साथ फिर खेत पर पहुंच गया। इसके बाद तीनों ने मनोज कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद वीरसिंह, उसका साथी मनोज पुत्र नारायन सिंह और एक अज्ञात मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ बिसौली सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने आरोपी वीरसिंह और उसके साथी मनोज व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मनोज और वीरसिंह अच्छे दोस्त थे। दोनों एकसाथ घूमते-फिरते थे। ऐसी कौन सी बात हो गई कि वीर सिंह और उसके साथियों ने मनोज की हत्या कर दी। फिलहाल घटना की असल वजह पुलिस और परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।

करनपुर गांव में मनोज की हत्या उसके ही दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ पीटकर कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। – डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

30बीडीएन21- मृतक मनोज का फाइल फोटो।

30बीडीएन21- मृतक मनोज का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button