बरेली

Bareilly News: साइबर ठगों के जाल में फंसा स्कूल संचालक, 5.50 लाख रुपये गंवाए

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 03 Oct 2023 02:19 AM IST

सीबीगंज। साइबर ठगों के जाल में फंसकर एक स्कूल संचालक 5.50 लाख रुपये गंवा बैठा। यू-ट्यूब पर वीडियो लाइक करने से शुरू हुआ खेल पांच लाख तक पहुंच गया। साइबर ठगों ने पहले टास्क खिलाकर लालच दिया। स्कूल संचालक जब उनके जाल में फंस गया तो उससे तीन बार में 5.50 लाख रुपये ठग लिए।

सीबीगंज के गांव परधौली निवासी चमन प्रकाश स्कूल संचालक हैं। उनके मोबाइल पर 23 मई को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने वर्क फ्रॉम होम के तहत यू ट्यूब की कुछ वीडियो लाइक करने पर भुगतान की बात कही। लालच में फंसकर उन्होंने दो वीडियो लाइक किए। इसके बाद उसने खाते की जानकारी ली। उनके खाते में तीन वीडियो लाइक करने के रुपये आ गए। इसके बाद उनसे टेलीग्राम एप्लीकेशन पर जाकर पांच सौ रुपये टाक्स खेलने पर 650 रुपए देने की बात कही गई। रुपये उनके खाते में आ गए। वह लालच में फंसते गए। वह एक लाख तक के टास्क पर पहुंच गए। इसके बाद उनके पैसे कटते गए। टास्क पर लगाए रुपये वापस लेने के लिए वह और रुपये लगाते गए। उन्होंने दोस्तों और नाते-रिश्तेदारोंं से उधार लेकर 5.58 लाख रुपये टास्क पर लगा दिए। साइबर ठगों ने रकम हड़प कर उनका खाता सीज कर दिया। एसएसपी के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button