बरेली

Bareilly News: समय पर नहीं खुले विद्यालय, बच्चे भी कम पहुंचे, शिक्षक जल्दी बंदकर भागे

Connect News 24

नवाबगंज/क्योलडिया। बेसिक शिक्षा सत्र सोमवार से शुरू हो गया। लेकिन पहले ही दिन अव्यवस्था देखी गई। क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैयारियों की पोल खुल गई।

प्राथमिक स्कूल गेला टांडा, बरौर, लाईखेडा, मेंथी, भदपुरा, नकटी नरायनपुर क्योलडिया आदि विद्यालय तय समय पर नहीं खुल सके। वहीं, गुलडिया धीमर, जयनगर, अलीनगर, बडागांव, क्योलडिया उच्च प्राथमिक गरेम, औरंगाबाद में शिक्षक और बच्चे मिले। गुलडिया धीमर के स्कूल में सफाई कर्मी कमरों की धुलाई करता मिला। स्टाफ कार्यालय में अभिलेख संभालते दिखे।

ठिरिया सैदपुर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक गैरहाजिर थे। रसोइया, सहायक अध्यापक ही मिले। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने पर शिक्षक समय से पहले ही स्कूल में ताला लगाकर निकल गए।

एबीएसए विवेक शर्मा ने बताया कि सत्र का पहला दिन था, स्कूल खुलने में देरी हुई है। मंगलवार से सभी स्कूल समय से खोले जाएंगे, जहां स्कूल बंद रहने की सूचना मिली है, वहां स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button