बदायूं
Budaun News: बरेली जा रही रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में पलटी, 13 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज इलाके में बरेली जा रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में पलट गई, जिससे 13 यात्री घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन यात्रियों की हालत गंभीर हैं। इन्हें बरेली रेफर किया गया है।
हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे हुआ। बरेली डिपो की रोडवेज बस चंदौसी से वजीरगंज होते हुए बरेली जा रही थी। गांव सुरसेना के समीप चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।