Bareilly News: गुपचुप बुलाई बैठक, लंच कराकर बोले- गुटबाजी खत्म करो
बरेली। सपा के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने मंगलवार को सिविल लाइंस के एक रेस्टोरेंट में सपा के पूर्व सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को लंच पर बुलाया। पार्टी में आए दिन गुटबाजी सामने आती रहती है। यह यहीं खत्म हो जानी चाहिए। इससे पहले भी स्वागत कार्यक्रम में अताउर रहमान कह चुके हैं कि गुटबाजी करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष को पसंद नहीं।
बैठक की शुरुआत एक-दूसरे का हाल-चाल लेने से हुई। अताउर रहमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो, हम सभी उसे लड़ाएंगे। बताया जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर अताउर रहमान ने यह लंच पार्टी रखी थी। बैठक में पूर्व सांसद प्रवीन सिंह एरन, वीरपाल सिंह यादव, इस्लाम साबिर, विधायक शहजिल इस्लाम, विजयपाल सिंह, शिवचरन कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, अगम मौर्य, मयंक शुक्ला, राजेश अग्रवाल, कदीर अहमद समेत अन्य मौजूद रहे। अताउर ने इसे सामान्य बैठक बताया।



