बरेली

Bareilly News: नाग पंचमी मेला मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर में गोली मारकर की गई हत्या

Connect News 24

young man shot dead and his body found in the ground in bareilly

मृतक शिवम के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव नाग पंचमी मेला मैदान में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर निवासी 30 वर्षीय शिवम गुप्ता उर्फ चैंपी का शव शुक्रवार सुबह नाग पंचमी मेला मैदान में पड़ा मिला। स्थानीय लोग टहलने गए तो  इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें- कॉलोनी में सेक्स रैकेट का मचा शोर: पुलिस ने आधी रात मकान में मारा छापा, इस हाल में मिले युवक-युवतियां

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button