बरेली

UP News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घरवालों ने पकड़ा, रातभर कमरे में रखा बंद, सुबह करा दिया निकाह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 28 Jul 2023 12:53 PM IST

family members caught man who came to meet his girlfriend and got married

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों की शादी कराने की बात हुई मगर प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की बात कहने पर प्रेमी शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों का निकाह पढ़वा दिया गया।

युवती का गिरधरपुर गांव के रहने वाले युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी दोनों मोबाइल फोन के जरिये बातचीत करते रहे। इसी बीच युवक काम करने के लिए दिल्ली चला गया। प्रेमिका के बुलाने पर बुधवार रात वह नवाबगंज आया था।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत हत्याकांड: पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए थे 60 साल के पति के कई टुकड़े, नहर से बरामद; प्रेमी की तलाश

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button