बरेली

Bareilly News: मोबाइल पर भेजा ओटीपी, फिर उड़ा दी रकम

Connect News 24

बरेली। साइबर ठगों ने मोबाइल पर पहले एक ओटीपी भेजा, फिर ओटीपी की जानकारी हासिल कर खाते से 42 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बारादरी के जोगी नवादा निवासी रामपाल ने बताया कि उन्होंने एकता नगर स्थित बैंक की शाखा से क्रेडिट कार्ड लिया था। क्रेडिट कार्ड पर एक ग्राहक सेवा नंबर लिखा है। उसी नंबर से एक कॉल आई। दूसरी ओर से बोल रहे शख्स ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के प्लान में बदलाव के लिए आपके की ओर से एक शिकायत की गई है। इसलिए आपके मोबाइल पर आया ओटीपी शेयर कर दो। रामपाल ने जैसे ही ओटीपी शेयर किया, उनके खाते से 42 हजार 230 रुपये कट गए। रामपाल की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो

ये बरतें सावधानी

– किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

– किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

– किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

– किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

– वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

– रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

– फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

– ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

– ठगी का पता चलते ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button