बदायूं

UP Nikay Chunav: बदायूं में सीएम योगी की जनसभा; सरकार की उपलब्धियां गिनाकर बोले- यूपी में अब सब चंगा

Connect News 24

CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Budaun

बदायूं में सीएम योगी की जनसभा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था, अराजकता रहती थी। आज नो कर्फ्यू नो दंगा। यूपी में अब सब चंगा। 

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरा। हेलीपैड पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, हरप्रसाद पटेल, राजेश यादव, पूनम यादव समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन मैदान से मुख्यमंत्री काफिले के साथ रवाना हुए। वो इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में 1.32 पर पहुंचे। एक बजकर 39 मिनट पर उनका संबोधन शुरू हुआ। 

परिवारवाद पर साधा निशाना

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले परिवारवादी लोग युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़वाते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 10 मिनट तक सरकार की योजनाओं को गिनाया। इसके बाद नगर निकाय प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button