बरेली

Bareilly News: सात विभाग कर रहे रोकथाम, फिर भी बढ़ रहा मलेरिया

Connect News 24

बरेली। चार साल बाद जिले में फिर मलेरिया का प्रकोप हावी है। मरीजों की तादाद 1,200 के पार पहुंच रही है। दूसरी ओर, विभागीय रिपोर्ट में दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण मुहिम में लक्ष्य के सापेक्ष 70-80 फीसदी कार्य का दावा किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या इन दावों की पोल खोल रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्ष 2018 में बरेली में 37,482 और 2019 में 46,717 मरीज मिले थे। मलेरिया ने जिले में महामारी का रूप ले लिया था। इसके चलते दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य, पंचायरी राज, शिक्षा, नगर निकाय, कृषि, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभागीय सक्रियता के चलते वर्ष 2020, 2021, 2022 में मलेरिया के मामले कम रहे। बीते साल करीब दो हजार मरीज ही मिले थे। इस बार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

बुखार के 12 मरीज मलेरिया की चपेट में

बुधवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचे बुखार के मरीजों में से 12 मलेरिया की चपेट में मिले। इसमें शेरगढ़ के छह, मीरगंज के पांच, फतेहगंज का एक व्यक्ति शामिल है। इधर, मेडिकल मोबाइल यूनिट ने शेरगढ़ और मीरगंज के गांवों में शिविर लगाया। नरखेड़ा में बुखार से पीड़ित 42 मरीजों की जांच की। पांच मलेरिया की चपेट में मिले। गहलुइया में 28, चनेटा में 14 जांचें हुईं पर रिपोर्ट निगेटिव रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button