बरेली
Bareilly News: रमनदीप का नाम लेकर जमीन कब्जाई, जबरन जेसीबी चलवाई
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन कब्जा कर जेसीबी से खोदाई कराई गई। जमीन के मालिक ने विरोध किया तो सीने पर बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। रमनदीप बग्गा का नाम लेकर हड़काया गया। जमीन के मालिक ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोहिली टोला निवासी अयाज रजा ने 2011 में करमपुर चौधरी में जमीन खरीदी थी। जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा कराकर कब्जा ले लिया था। कुछ दिन पहले इकबाल सिंह और उसका बेटा हरप्रीत सिंह जमीन पर आए और जेसीबी से मिट्टी खोदने लगे। विरोध करने पर इकबाल ने सीने पर बंदूक रख दी और जान से मारने की धमकी दी। इकबाल सिंह खुद को भूमाफिया रमनदीप का रिश्तेदार बताकर हड़काता है। आईजी से शिकायत करने पर इकबाल और हरप्रीत के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



