बरेली

Bareilly News: निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल की शटरिंग गिरी, बाजार में फैली दहशत; घटना से लोगों में आक्रोश

Connect News 24

Shuttering of Qutubkhana bridge under construction fell in bareilly

कुतुबखाना पुल की शटरिंग गिरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कुतुबखाना पुल का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को शहर के व्यस्ततम इलाके घंटाघर में शटरिंग खोलते वक्त अचानक ही चादरें नीचे गिरने लगीं। पुल के एक हिस्से से कुछ ईंटें भी खिसक कर गिरीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सेतु निगम और स्मार्ट सिटी के अभियंताओं की अनदेखी दुकानदारों, राहगीरों व आसपास के लोगों पर भारी पड़ सकती है।

दुकानदारों ने उठाया सवाल : क्या देख रहे इंजीनियर

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 1,307 मीटर लंबे कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। जोखिम भरे काम के वक्त न तो इंजीनियर नजर आते हैं, न ही जिम्मेदार अफसर दिखते हैं। इसके बाद भी 24 घंटे काम की निगरानी का दावा किया जाता है। घटना से लोगों में आक्रोश है। 

मौके पर मौजूद लोगों ने काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बैरिकेडिंग को बढ़ाकर लोगों को खतरे वाले स्थलों की ओर जाने से रोकने की मांग की। लोगों ने यह भी बताया कि 7 अप्रैल को भी शटरिंग खोलते समय लोहे की चादर गिरने से हादसा हुआ था। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button