Pilibhit News: खेत में तेंदुए को देखकर मजदूरों के उड़े होश

अमरिया के गांव रसूला में धान के खेत में खाद डालते समय बराबर में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए को
अमरिया। खेत में तेंदुए को घूमते देखकर मजदूरों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। शोर शराबा कर वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मौके पर तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। इधर, खेत में घूमते तेंदुए का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के गांव रसूला निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे उनके गन्ने के खेत में ग्राम फरदिया निवासी मजदूर होरीलाल, रामऔतार, सुरेश धान की फसल में खाद लगा रहे थे, तभी गन्ने के खेत से निकल कर एक तेंदुआ अचानक सामने आ गया। तेंदुए को सामने देखकर मजदूरों के पसीने छूट गए। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना पर पहुंचीं वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट कर खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी। इधर, कुछ लोगों ने खेत में चहलकदमी करते तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल किया है।