बरेली

Bareilly News: मोबाइल झपटकर भागा उचक्का, ट्रेन से गिरकर बीएड छात्र का पैर कटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 14 Jul 2023 01:24 AM IST

फरीदपुर। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बात करते समय पितांबरपुर स्टेशन के पास एक व्यक्ति बीएड छात्र का मोबाइल झपट कर भाग गया। झटका लगने से छात्र गिरकर ट्रेन के नीचे आ गया और उसका पैर कट गया। घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया।

शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी अंकित बीएड अंतिम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह बरेली में अपने साथी से मिलने आया था। शाम को वह बरेली जंक्शन से बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस (मुगलसराय) ट्रेन में सवार होकर शाहजहांपुर घर लौट रहा था। अंकित ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था।

पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकना था, इसलिए स्टेशन से पहले ही ट्रेन की गति धीमी हो गई थी। मटिया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा एक युवक झपट्टा मारकर अंकित का मोबाइल छीनकर भाग गया। झटका लगने से अंकित ट्रेन के नीचे गिर गया और उसका एक पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोग और दुकानदार उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button