बरेली

Bareilly News: एसपी ने 11 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Connect News 24

पीलीभीत। एसपी अतुल शर्मा ने जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए 11 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें आठ चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।

बृहस्पतिवार को जारी हुई सूची में कोतवाली के एकता सरोवर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार को बिलसंडा की ईंटगांव चौकी प्रभारी, ईंटगांव चौकी प्रभारी सुभाष यादव को एकतानगर चौकी प्रभारी, ऋषिपाल सिंह को थाना जहानाबाद की ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी से बीसलपुर कोतवाली की खनंका चौकी प्रभारी, खनंका चौकी प्रभारी अतुल कुमार को ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी, थाना बरखेड़ा की करोड़ चौकी प्रभारी मोहम्मद सैफ को माधौटांडा की कलीनगर चौकी प्रभारी बनाया है।

इसके अलावा कलीनगर चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह को करोड़ चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात एसआई गौतम सिंह को थाना जहानाबाद की परेवा वैश्य चौकी प्रभारी, देवेंद्र सिंह को ठेका चौकी प्रभारी, कमलेश सिंह को थाना गजरौला, हरिवंश कुमार को थाना न्यूरिया से थाना बिलसंडा, रोहिताश सिंह को थाना करेली से थाना हजारा में तैनाती दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button