पीलीभीत
Pilibhit News: पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
बिलसंडा। कस्बे में कुछ दिन पूर्व पत्नी का गला घोंटकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को पकड़कर जेल भेज दिया।
कार्यवाहक प्रभारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि कस्बे के नूरी मस्जिद मोहल्ले में साहब अली पत्नी साबिया के साथ रहता था। पांच अक्तूबर को उसने पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाकर मार डाला। बाद में शव पंखे से लटका दिया। महिला के भाई जावेद की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पति साहबअली को मानपुर तिराहे से पकड़ लिया गया।साहब अली ने बताया कि पत्नी के साथ कई दिन से विवाद चल रहा था। ज्यादा विवाद होने पर गला घोंटकर पत्नी को मार दिया और घर से फरार हो गया था। संवाद