पीलीभीत

Pilibhit News: बरेली रूट पर दूसरे दिन भी नहीं चलीं निजी बसें, यात्री रहे परेशान

Connect News 24

बीसलपुर। बुधवार को बरेली में निजी बस और टैक्सियों के चालकों में विवाद हो जाने के कारण बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बरेली रूट पर निजी बसों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

बरेली रूट पर चलने वाली निजी बसों के टाइम कीपर रफ्फन खां ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे बरेली में बीसलपुर बस स्टैंड पर निजी बस व टैक्सियों के चालकों में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। बस वालों का कहना था कि बीसलपुर-बरेली मार्ग पर टैक्सी नहीं चल सकतीं। वहीं टैक्सी वाले इस बात का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हो गई। इसके बाद बस चालकों ने टैक्सी संचालन बंद होने तक निजी बसों का संचालन ठप रखने की घोषणा कर दी। घोषणा के बाद से ही निजी बसों का बरेली रूट पर संचालन बंद है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button