बरेली

Bareilly News: लाल फाटक पुल पर लगेगी स्ट्रीट लाइट, ग्राम पंचायत संभालेगी जिम्मेदारी

Connect News 24

बरेली। सेतु निगम लाल फाटक पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जल्द शुरू करेगा। सीडीओ ने सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक को बुलाकर बात की है। इस मामले में वह ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। ग्राम पंचायत को स्ट्रीट लाइट के संचालन की जिम्मेदारी सेतु निगम हस्तगत करेगा।

पहली अप्रैल को लाल फाटक पुल का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन पुल के अंधेरे को दूर करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका। सेतु निगम और प्रशासन के अधिकारी सिर्फ विमर्श तक सीमित थे। कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था। अब मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने पहल की है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि अब तक लाइट न लग पाना गंभीर है। सेतु निगम लाइट लवगाए। लगने के बाद इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को संभालनी होगी। अगर कोई कोताही होती है तो कार्रवाई होगी। शासन को भी अवगत कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button