पीलीभीत

Pilibhit News: आंखों में धूल झोंककर महिला से रुपयों भरा बैग लूटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 27 Jul 2023 12:18 AM IST

पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र के मुडिया हुलास की रहने वाली शाजदा ने अपने देवर के साथ बरखेड़ा स्थित बैंक से रूपये निकाल कर घर लौट रही थीं। इसी बीच टिकरी पहुंचने पर बाइक सवार तीन अज्ञात लोग आंखों में धूल झोंककर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए।

बीसलपुर क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास निवासी शाजदा पत्नी इकरार अहमद ने बताया कि उन्हें आवास की किश्त देनी थी। वह 24 जुलाई को अपने देवर रियाज अहमद के साथ बरखेड़ा स्थित भारतीय बैंक से रुपये निकालने के लिए गई थी। बैंक से 60 हजार रुपये निकालकर लगभग दो बजे अपने देवर के साथ घर लौट रही थीं। उन्होंने रुपयों का थैला बाइक में लगे बैग में रख दिया।

टिकरी पहुंचने के दौरान उनका देवर गांव के ही युवक को देखकर उससे बात करने लगा। वह बाइक के पास ही खड़ी हुई थी। इसी बीच तीन बाइक सवार युवक आए और उनकी आंखों में धूल जैसा कुछ मारकर बाइक में रखा रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। तब तक आरोपी वहां से भाग गए। महिला ने घटना की शिकायत बीसलपुर थाने मेंं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button