बरेली

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रिक ट्रक ने कार समेत तीन वाहनों की रौंदा, बाइक सवार की मौत; चार घायल

Connect News 24

man dies after truck crushed three vehicles including car in bareilly

ट्रक ने कई वाहनों का रौंदा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी में बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार के साथ ही सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक सड़क से खाई में उतर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

रामपुर जा रहा था ट्रक 

बुधवार दोपहर 2:07 बजे नवदिया झादा चौराहे पर यह हादसा हुआ। फरीदपुर की तरफ से रामपुर जा रहा ट्रक चौराहे पर पहुंचते ही बेकाबू हो गया। उसने भुता की तरफ से आ रही बिधौली निवासी कमल की कार में टक्कर मारी और बरेली से बीसलपुर की तरफ जा रहे बीसलपुर के अभयपुर चेना गांव निवासी बाइक सवार नदीम (27) की बाइक व एक स्कूटी को टक्कर मारते हुए रोड के किनारे खाई में घुस गया। हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button