बरेली

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बढ़ाई सख्ती, नगर निगम नहीं हटा सका अतिक्रमण

Connect News 24

बरेली। बरेली कॉलेज में आए दिन छात्र नेताओं में झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं। परिसर में वाहनों के प्रवेश से छात्रों का जमघट लगा रहता है। इसको लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। वाहनों को बैरियर के बाहर ही पार्क किया जाएगा। हालांकि नगर निगम की ओर से कार्रवाई न करने से कॉलेज गेट के बाहर अब भी अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं।

बरेली कॉलेज परिसर में अमर उजाला की खबर का असर दिखने को मिला। बृहस्पतिवार को दोनों बैरियर पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य छात्रों का परिचय पत्र जांचते दिखे। वाहनों के प्रवेश पर भी रोकथाम लगा दी गई है। गेट पर तैनात कर्मचारी भी वाहनों का प्रवेश रोकते दिखे। कॉलेज के विकास भवन वाले गेट पर नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन बनाकर वेंडर्स को स्थान दिया गया है, लेकिन यहां असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगने लगा है।

आसपास में अतिक्रमण भी कर लिया गया है। इसको लेकर कॉलेज की ओर से नगर निगम को पत्र लिखा गया है, लेकिन निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब तक बाहरी वाहनों के आवागमन होने से विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन दिनों जल निगम की ओर से सीवर लाइन जोड़ने का भी काम किया जा रहा है। ऐसे में पूरे दिन वाहनों के आवागमन से परिसर में धूल भी उड़ती रहती है।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि सभी कर्मचारियों को बैरियर पर सख्ती बढ़ानेे के निर्देश दिए हैं। वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम को पत्र भेजा गया था, पर अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button