Rampur News: चुनाव को लेकर मजिस्ट्रेट को समझाई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
रामपुर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर ऑफीसर को वर्ल्नेबल बूथों की मैपिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में भ्रमण के दौरान वर्ल्नेबल, क्रिटीकल बूथों का चिन्हाकंन अवश्य कर लें तथा इस बात का भी ध्यान रखे उस क्षेत्र में कही कोई अप्रिय घटना घटित तो नही हुई तथा साथ ही बूथ रूट को भी देख लिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाही भी की जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सौरभ भटट् एवं समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।