बरेली

Bareilly News: रामनगर-आगरा फोर्ट, टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस के नियमित संचालन का सुझाव

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर मंडल की रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को डीआरएम रेखा यादव की अध्यक्षता में हुई।

समिति के सदस्य बरेली के हरिओम गौतम ने रामनगर-आगरा फोर्ट और टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस के नियमित संचालन का सुझाव रखा। सिटी श्मशान भूमि और चौधरी तालाब अंडरपास के जल्द निर्माण की मांग की। इज्जतनगर के ओम प्रकाश नाथ तिवारी ने वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली 15008/15007 किसान एक्सप्रेस का विस्तार वाया इज्जतनगर लालकुआं तक करने का सुझाव रखा। देहरादून-गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में डीआरएम कोटा बहाल करने की मांग उठाई। कासगंज के अभिनव अग्रवाल ने कासगंज से देहरादून, हल्द्वानी के लिए रेल सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। पीलीभीत के अरविंद कुमार ने टनकपुर से हावड़ा वाया पीलीभीत, शाहजहांपुर के लिए रेल सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी के बीच अमान परिवर्तन में तेजी लाने की मांग की।

मथुरा के शशांक शर्मा ने कासगंज-मथुरा के बीच दोपहर दो बजे मेमू ट्रेन चलाने का सुझाव दिया। मथुरा छावनी में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड और मथुरा-टनकपुर के बीच नियमित ट्रेन चलाने की मांग की। कानपुर के अमित प्रताप सिंह, फर्रुखाबाद के विपिन बिहारी सक्सेना ने भी सुझाव रखे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता ने यात्री सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर एडीआरएम राजीव अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, धर्मवीर सिंह आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button